Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजान हथेली पर लेकर मालवाहक गाड़ी पर कुछ इस तरह से सफर...

जान हथेली पर लेकर मालवाहक गाड़ी पर कुछ इस तरह से सफर करते दिखते है युवक

अयोध्या। सोशल मीडिया मीडिया पर एक वीडियों सामने आया है। जिसमें एक छोटा मालवाहक वाहन करीब 80 की रफ्तार से जा रहा है। इस वाहन के उपर दोनों सिरो पर दो युवक बैठे है। वाहन के नीचे भी कुछ युवक बैठे है। जिनके द्वारा स्टंट के रुप मेंं यह कृत्य किया जा रहा है। परन्तु इस वाहन की रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा तो दोनों युवक नीचे गिर सकते है। जिसमें उनकी जान भी जा सकती है।
वर्तमान में इस तरह की कई घटनाएं सामने आती रहती है। जहां सुरक्षा को ताक पर रखकर लोग सफर करते है। असुरक्षित सफर को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जाता है। एक्सीडेंट की खबरें भी समाने आती रहती है। परन्तु इसके बाद भी लोग असुरक्षित तरीके से चलने में बाज नहीं आते है। कई बार शहर में मोटरसाईकिल इतनी तेज रफ्तार से युवक चलाते है कि अगर कोई अचानक आ जाय तो उसे वह गम्भीर कर देंगे। वहीं हाईवें पर अगर जाय तो इस तरह की कई घटनाएं सामने आती रहती है। जागरुक लोग इनकी वीडियों बनाकर लोगो से इस तरह के कृत्य न करने की अपील भी करते नजर आते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments