Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तृतीय लखदातार खाटू श्याम महोत्सव सम्पन्न, भजन संध्या में गूंजे जयकारे

तृतीय लखदातार खाटू श्याम महोत्सव सम्पन्न, भजन संध्या में गूंजे जयकारे

0

अंबेडकरनगर। कटेहरी बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तृतीय लखदातार खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। भजन संध्या में बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भजनों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में कानपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक कुमार मुकेश और अभिषेक शुक्ल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं प्रसिद्ध गायिका मानसी द्विवेदी ने सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है एवं किस्मत वालों के घर में श्याम आता है जैसे लोकप्रिय भजनों से वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई और बाबा खाटू श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया। सुगंधित पुष्पों से किया गया मनोहारी श्रृंगार, छप्पन भोग और फूलों की होली कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहे। दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

महोत्सव में कृष्णा मोदनवाल, अमित अग्रहरि, मनीष जायसवाल, रामू गुप्ता, राज अग्रहरि, अमन, असीस, रमेश कसौधन, अवधेश, विशाल, अंकित सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरपूर यह आयोजन देर रात तक चलता रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version