Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रस्तावित मार्ग से हटकर ठेकेदार द्वारा बनवाई जा रही थी सड़क, शिकायत...

प्रस्तावित मार्ग से हटकर ठेकेदार द्वारा बनवाई जा रही थी सड़क, शिकायत जिलाधिकारी से

0
ayodhya samachar

अंबेडकरनगर। पांती ग्राम पंचायत के बांधादैत्य मजरा में प्रस्तावित सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग से कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए बांधादैत्य निवासी बजरंगबली के घर तक करीब 800 मीटर सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य निर्धारित मार्ग से हटकर दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित मार्ग ही क्षेत्र के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी सुविधा के अनुसार सड़क का निर्माण दूसरी दिशा में करा रहा है, जिससे मूल मार्ग पर चलने वाले दर्जनों परिवारों को भारी असुविधा होने की आशंका है। आपत्ति जताने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

मंगलवार को बांधादैत्य निवासी लालमणि पांडेय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण उस मूल प्रस्तावित मार्ग पर ही कराया जाए, जिसके आधार पर बजट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version