Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक ही रात में चार हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर

एक ही रात में चार हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर

0
ayodhya samachar

 जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सिंहोरिया-एकडंगा में चोरों ने एक ही रात में चार हैंडपंप उखाड़कर चोरी कर लिए। सभी हैंडपंप करीब 200 मीटर के दायरे में लगे थे। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

चोरों ने एकडंगा मोड़ स्थित पवन सिंह के शिवा बिल्डिंग मटेरियल, गुलाब यादव की आटा चक्की, रामचंद्र गुप्ता के परिसर और हर्षित सिंह के नवनिर्मित मकान पर लगे हैंडपंपों को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में चोर हैंडपंप खोलकर उखाड़ ले गए।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे सचिन यादव ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एक ही रात में चार हैंडपंप चोरी होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version