Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मारपीट में घायल रामकिशुन की मौत, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में घायल रामकिशुन की मौत, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

0

◆ आलाकत्ल भी बरामद, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार में 13 सितंबर को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल रामकिशुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सम्मनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश यादव उर्फ डब्बू और आनंद यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि रामकिशुन की मौत के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version