Sunday, April 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के सामान...

चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ़


बसखारी अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपए नगदी समेत करीब लाखो रुपए के सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी की घटना 27/28 की रात्रि बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय के फत्तेपुर व कसदहा ग्राम सभा के खोझिया में हुई। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान रामडीह सराय फतेहपुर निवासी अनिल सिंह के घर में हुई चोरी में हुआ। अनिल सिंह की पत्नी व बच्चे किसी शादी के आयोजन में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे और अनिल सिंह घर के आगे वाले हिस्से में सोए हुए थे। मध्य रात्रि के बाद घर में पीछे से घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे में रखें बॉक्से व अटैचियों को चोरी कर ले गए और घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में ले जाकर तोड़ते हुए उसमें रखा 20000 नगदी समेत लगभग तीन लाख रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया। जबकि अनिल सिंह के घर से थोड़ी दूर पर स्थित अखिलेश सिंह के घर में घुसे चोरों ने कमरे को खंगालते हुए सामानों को तीतर वितर कर दिया। हालांकि इस घर में घुसे चोर कोई खास नुकसान कर नहीं कर पाए। घर के मालिक अखिलेश सिंह के मुताबिक चोर घर में लगे जंगले को काटते हुए छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। कपड़ों के अलावा कोई खास सामान गायब नहीं हुआ है ।जबकि थोड़ी दूर पर इसी ग्राम सभा सटे खोझिया गांव में भी गुलाब यादव के घर भी चोरी होने की खबर है। इस संदर्भ में बसखारी थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा ने अन्य चोरियों की जानकारी से इन्कार  करते हुए बताया कि फतेहपुर में हुई चोरी के मामले में प्रार्थना पत्र मिला हुआ है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments