Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराब के ठेके पर नकब लगाकर चोरों ने पार किया तीस पेटी...

शराब के ठेके पर नकब लगाकर चोरों ने पार किया तीस पेटी शराब व हजारों की नगदी


आलापुर अंबेडकर नगर। बीती रात चोरों ने शराब के ठेके पर पीछे से सेंध लगाकर लाखों के शराब वा हजारों की नगदी पार कर दिया। घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिंगलपट्टी बाजार में स्थित शराब के ठेके की है।

 शराब के ठेका पर गुरूवार की रात्रि के समय चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध काट कर दुकान में रखी लगभग 25 से 30 पेटी शराब और दुकान के अंदर रखा लगभग पचास हजार की नगदी को चोरों ने पार कर लिया। दुकान के अंदर लगा सीसी कैमरा की डीवीआर को भी चोर अपने साथ ले गए। क्षेत्र में चोरी की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। दुकान के मालिक आशीष यादव ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई है। लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में इस समय चोरों के हौसले बेहद बुलंद हैं, आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं हो रही हैं, पूर्व की इक्का दुक्का चोरी की घटनाओं को छोड़ पुलिस अन्य घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments