Wednesday, October 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंद घर का ताला तोड़ चोरों ने खंगाल डाला घर, नगदी व...

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने खंगाल डाला घर, नगदी व आभूषण पर किया हाथ साफ


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरुवा ग्राम पंचायत के मजरे रूढ़ा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये की नकदी और आभूषण पार कर दिए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों, आलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर इत्मीनान से चोरी की। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक घर का बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र पुत्र रामचंद्र मिश्र अपनी पत्नी के साथ जौनपुर में रहते हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। दोनों अगस्त में गांव आए थे। इसके बाद से मकान में ताला बंद था। इसी दौरान किसी रात अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों में रखी आलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब  ढाई लाख रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments