Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक सप्ताह के अन्दर बर्तन की दुकान में दूसरी बार हुई चोरी

एक सप्ताह के अन्दर बर्तन की दुकान में दूसरी बार हुई चोरी


◆ थाने से चंद कदम दूरी पर है दुकान


जलालपुर, अम्बेडकरनगर। मालीपुर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस पिकेट के बावजूद चौराहे से 50 मीटर दूर शाहगंज मार्ग पर स्थित विनोद कुमार के बर्तन की दुकान में शनिवार की रात चोर दुकान  के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गये और दुकान में रखे गए पीतल के 50 किलोग्राम बर्तन उठा ले गए। घटना की सूचना सुबह बगल के दुकानदार ने दी। दुकान मालिक विनोद सूचना पर पहुंचा तो देखा सारे सामान बिखरे थे तथा दुकान में रखे सामान गायब थे । एक सप्ताह पूर्व सात अक्टूबर को रात्रि में चोरो ने  नकाब लगा इसी दुकान में घुस गए और दुकान में रखी सात की नगदी वह 25 हजार के बर्तन उठा ले गए थे। पीड़ित विनोद कुमार ने दोनों ही घटनाओं के समय एक-एक प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष मालीपुर को दिया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। व्यापार मंडल के नेता संजय साहू ने पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से मालीपुर बाजार में चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments