Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवीन मंडी गेट के पास किराने की दुकान में चोरी

नवीन मंडी गेट के पास किराने की दुकान में चोरी


◆ चोरों ने पार किए 50 हजार


अयोध्या। शहर के नवीन मंडी गेट के पास स्थित किराने की दुकान पर बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अयोध्या के नवीन मंडी के गेट पर प्रदीप कुमार गुप्ता की किराने की दुकान है। बुधवार की रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गये। रात के करीब 2.30 बजे चोरों ने शटर तोड कर अंदर घुस गये। तथा गल्ले में रखा 50 हजार रूपये  चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो लोग शटर उठाकर अंदर आते है। सीधे गल्ले के पास जाते है और उससे पैसा निकालते है। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद सारी घटना पता चली। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments