Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बसखारी पश्चिमी चौक अटल चौक तो पूर्वी चौक अंबेडकर चौक के नाम...

बसखारी पश्चिमी चौक अटल चौक तो पूर्वी चौक अंबेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा-ओमकार गुप्ता

0

◆ बोर्ड बैठक में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 और विकसित किछौछा के लक्ष्य को केंद्र में रखकर गौशाला, पुलिस कैंप के लिए भूमि आवंटन, अतिक्रमण, नामकरण,नाली, सड़क ,प्रकाश आदि विकास विषयों के क्रियान्वन पर हुई चर्चा के साथ कईप्रस्ताव पारित


बसखारी अम्बेडकर नगर। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047 व विकसित किछौछा ’ के लक्ष्य को केंद्र बनते हुए  नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के कई प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में गौवंशो के संरक्षण हेतु गौशाला के  लिए भूमि आवंटन, सुरक्षा में तैनात पुलिस व पीएससी जवानों के लिए भूमि आवंटन, टैक्सी स्टैंड नीलामी में पारदर्शिता,सड़क, नाली, पथ प्रकाश,अतिक्रमण , पूर्व बोर्ड बैठक के प्रस्ताव में महापुरुषों के नाम पर प्रस्तावित मार्गो के नामकरण समेत अन्य विकास बिंदुओं के विषय चर्चा का केंद्र बिंदु रहे है। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी सभासद मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत विकास के साथ-साथ बसखारी पूर्वी चौराहे को अंबेडकर चौक, बसखारी पश्चिमी चौक को अटल चौक, सरस्वती शिशु मंदिर से किछौछा जाने वाले मार्ग को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, सलामी गेट से जाने वाले रास्ते को सैय्यद मखदूम अशरफ के नाम से, नगर पंचायत कार्यालय के सामने से दरगाह जाने वाले मार्ग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से अब जाना जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, कार्यालय लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति,सभासद मीरा रानी, ज्योति गुप्ता,सुनीता देवी, सफरूनिशा, रिजवाना निशा, हसीना परवीन, मायाराम, सुभाष निषाद, मोहम्मद शरीफ लालमन रावत, सूरज लाल उपाध्याय, मोनू निषाद ,राम जी, प्रदीप कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version