Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जेएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा फुफेरी बहन संग लापता, मुकदमा दर्ज

जेएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा फुफेरी बहन संग लापता, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जेएनएम तृतीय वर्ष की कोर्स कर रही एक छात्रा अपने फुफेरी बहन के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के भाई की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा जलालपुर-नगपुर स्थित एक मेमोरियल हॉस्पिटल से जेएनएम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह विद्यालय के पास स्थित एक मैरिज हॉल में किराये का कमरा लेकर रहती थी। छात्रा के भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते तीन फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन घर से विद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक न तो घर पहुंची और न ही अपने कमरे पर लौटी। उसके साथ उसकी फुफेरी बहन भी थी।

परिजनों द्वारा दोनों का खोजबीन किया जा रहा है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। छात्रा व उसकी फुफेरी बहन के अचानक लापता होने से परिजन और गांव के लोग परेशान हैं।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही छात्रा व उसकी फुफेरी बहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version