Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस ने दो लापता बालकों को लखनऊ से किया सकुशल बरामद

पुलिस ने दो लापता बालकों को लखनऊ से किया सकुशल बरामद

0

अम्बेडकरनगर। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गुमशुदा बालकों को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की आमजन व व्यापारी वर्ग द्वारा खुले दिल से सराहना की जा रही है।जानकारी के अनुसार, ग्राम टीकमपारा अशरफपुर बरवां थाना अहिरौली के निवासी मंजीत पुत्र विक्रमाजीत व कन्हैया पुत्र रामजीत, वर्तमान में चुंगी नाका के पीछे, पार्क रोड के बगल, थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में रह रहे थे। परिजनों द्वारा बालकों का सिर मुंडवाया गया था, जिससे नाराज होकर दोनों नाबालिग घर से बिना बताए निकल गए। इस संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, महिला उपनिरीक्षक नेहा सिद्धार्थ चौकी प्रभारी की टीम ने अथक प्रयास करते हुए 20 जुलाई को लखनऊ से दोनों बालकों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों बालकों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों को पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version