Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, केंद्रों पर...

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

0
2
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं तलाशी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अकबरपुर, टांडा, कटेहरी एवं अन्य क्षेत्रों में स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की गई। एसपी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के साथ-साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here