Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम से राम तक की श्रृंखला के तहत सुनाई कथा

राम से राम तक की श्रृंखला के तहत सुनाई कथा

0

अयोध्या। रामपथ स्थित एक होटल में सिद्ध भैरव पीठाधीश्वर स्वामी वेद पुत्र महाराज ने राम से राम तक की श्रृंखला के तहत रामचरित मानस पर कथा सुनाई। मुंबई से बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्वामी वेद पुत्र जी महाराज ने कहा कि आज सनातन को और ज्यादा बढ़ावा देने की जरूरत है। सनातन का विकास किस तरह किया जाए, इस पर गहन चिंतन कार्यक्रम में किया गया।
इस दौरान दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की दुखद घटना में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि देने के साथ एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया और मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। भगवान रामलला की वेशभूषा में आए दिल्ली के मुकुल का कहना है कि प्रभु की विशेष कृपा होगी जो मुझे उनका भेष धारण करने को मिला है। कार्यक्रम की शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा के साथ कई हास्य कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version