अंबेडकरनगर। विद्यालयों के समायोजन, किसानो की सिंचाई की समस्याओं, विद्युत,जर्जर सड़को, आदि आलापुर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक त्रिभुवन दत्त ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी आलापुर को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण एकत्रित हुए। जिनको संबोधित करते हुए पूर्व सांसद,विधायक त्रिभुवन दत्त भाजपा के राज्य एवं केंद्र की सरकार पर जमकर बरसे। इसके बाद विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में सपा कार्यालय से भारी संख्या कार्यकर्ता तहसील आलापुर पहुंचे जहां पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन आलापुर के उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ‘धामी’ को दिया गया।ज्ञापन में शिक्षा के अधिकार अधिनियम को दरकिनार कर प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन के नाम पर प्रदेश के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रचाने का आरोप लगाते हुए तत्काल रोक लगाये जाने की मांग की गई। साथ ही अत्यन्त कम वर्षा के कारण खरीफ की फसलों की सिंचाई की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए सूखी नहरों एवं बन्द पड़े सरकारी नलकूपों का संचालन पूर्ण क्षमता के अनुसार सुनिश्चित करने,ग्रामीण क्षेत्रो में अघोषित विद्युत कटौती बन्द कर रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किये जाने, जर्जर विद्युत तारों व ट्रांसफार्मरों का नवीनीकरण कर बिलिंग कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने एवं विलों की अनियमितता दूर किये जाने,आलापुर में मण्डी परिषद,जिला पंचायत एवं अन्य निर्माण संस्थाओ द्वारा निर्मित जर्जर सड़को की मरम्मत कराये जाने,धार्मिक एवं जातीय आधार पर सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाये जाने सहित आदि कई जनहित से संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने मांग की गई है।इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव,सदस्य जिला पंचायतगण अजित कुमार यादव,अशोक कन्नौजिया,संतोष यादव,जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,संजय शर्मा,मनोज जायसवाल,अजय गौतम एडवोकेट कृष्ण कुमार पाण्डेय,अखिलेश यादव पपलू,राजेंद्र दाढ़ी,मोईन एडवोकेट,विद्या सिंह भारती,ज्योति सागर,नायबे आलम,इरशाद,ओम प्रकाश,यमुना,लालबहादुर निषाद,जयप्रकाश यादव,रोशनलाल गौतम,देवदत्त उर्फ साधु यादव,बृजेश यादव,मुकेश यादव,राजमन गौतम,मायाराम,जगदीश कुमार,रवि कुमार,रामचरनपाल,संजीव,मार्कण्डेय,हेमंत सर्वेश यादव,विशाल पाल,जयराम मिश्र,गंगा प्रसाद यादव,रामजियावन यादव,कुंदन,मुकेश,अनिल कुमार,रामप्रवेश,धर्मराज गौंड,दयाराम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।