Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर ठगी का शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 10 हजार रुपये,...

साइबर ठगी का शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 10 हजार रुपये, त्वरित कार्रवाई की सराहना

0
ayodhya samachar

जैतपुर अम्बेडकर नगर। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जैतपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस ने उसके 10 हजार रुपये वापस दिला दिए। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

साइबर जागरूकता अभियान एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के क्रम में यह सफलता मिली। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम बेगीकोल निवासी प्रियांशू सिंह, पुत्र आशुतोष सिंह, ने बीते 30 दिसंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जैतपुर की साइबर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लिया और तकनीकी जांच के साथ संबंधित पक्ष से संपर्क कर धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते पीड़ित के खाते से निकली पूरी 10 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना जैतपुर के थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद, कांस्टेबल धीरज यादव तथा महिला कांस्टेबल काजल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version