Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सऊदी अरब में जान गंवाने वाले बृजेश रावत के परिवार को सपा...

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले बृजेश रावत के परिवार को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक मदद

0

सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक


मिल्कीपुर, अयोध्या। सऊदी अरब में जान गंवाने वाले मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के लिलहा रसूलपुर गांव निवासी बृजेश रावत के परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। बुधवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा।

बताया गया कि बृजेश रावत का पार्थिव शरीर 12 अगस्त को सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव लाया गया था। बेटे की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे के साथ आर्थिक संकट से भी जूझ रहा था। परिवार की स्थिति को देखते हुए अजीत प्रसाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

अजीत प्रसाद की पहल पर पार्टी नेतृत्व ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पार्टी फंड से एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया। बुधवार को यह राशि परिवार को सौंप दी गई।

इस अवसर पर अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, जरूरतमंद और संकट में पड़े परिवारों के साथ खड़ी रहती है। बृजेश रावत के परिवार की दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

पीड़ित परिवार ने अखिलेश यादव और अजीत प्रसाद के प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि मुश्किल समय में मिली आर्थिक सहायता से परिवार को काफी सहारा मिला है।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान प्रहलाद रावत, अयोध्या प्रसाद, राजू यादव, अवधेश यादव, राजकरन यादव, विकास यादव और गुलाब सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version