Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या परिक्षेत्र में 390 बसों से बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की...

अयोध्या परिक्षेत्र में 390 बसों से बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा

0

◆ 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिएलोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रायोजना शुरू


अयोध्या। योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की योजना शुरू की है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत अयोध्या परिक्षेत्र में संचालित बसों में वरिष्ठ महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। बुधवार को अयोध्या सर्किट हाउस से योजना का शुभारंभ किया गया। पहले दिन दस वरिष्ठ महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देकर यात्रा कराई गई।

आरएम अयोध्या परिक्षेत्र काशी प्रसाद के अनुसार, योजना के तहत अयोध्या मंडल के प्रमुख मार्गों पर संचालित बसों में वरिष्ठ महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। अमेठी में 64, अंबेडकरनगर में 92, सुल्तानपुर में 156 और अयोध्या में 157 बसें योजना से जुड़ी हैं। इन बसों के माध्यम से लखनऊ से गोरखपुर तक धार्मिक पर्यटन मार्गों पर वरिष्ठ महिलाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

योजना से अयोध्या आने वाली बुजुर्ग महिलाओं को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। किराये का आर्थिक बोझ नहीं होने से वे रामनगरी के मंदिरों, घाटों और अन्य धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। दूर-दराज के क्षेत्रों से अयोध्या दर्शन के लिए आने वाली वरिष्ठ महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

अयोध्या निवासी उपासना सिंह ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा बड़ी राहत है। इससे वे बिना आर्थिक बोझ के घर से मंदिर तक आसानी से जा सकेंगी। वहीं काजोल श्रीवास्तव ने कहा कि निशुल्क यात्रा की सुविधा से वरिष्ठ महिलाओं का आवागमन आसान होगा। उन्होंने इसे महिलाओं के हित में सरकार की अच्छी पहल बताते हुए योजना का स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version