Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा नेता ने किया  कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

सपा नेता ने किया  कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

0

अयोध्या। ग्राम सभा मैनपुर मयाबाजार में शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी द्वारा अपने चाचा स्वर्गीय संतोष तिवारी की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर शिवांशु तिवारी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा स्व. संतोष तिवारी सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे और उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, गौरव तिवारी, श्री प्रकाश तिवारी, ओम मिश्रा, आलोक पाण्डेय, अनमोल पाल, रोहित तिवारी, अतुल तिवारी, अंकित सिंह, अंकित तिवारी, अमन श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय, डाका यादव, वीरेंद्र तिवारी, अंकित यादव, अनुष्मान सिंह, प्रशांत तिवारी, सुरजीत यादव, अमन तिवारी और अंश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version