Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक कर की चुनाव प्रबंधन की निगरानी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक कर की चुनाव प्रबंधन की निगरानी


अयोध्या। हनुमंत नगर वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता के चुनाव कार्यालय पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी बूथों, वार्डो पर प्रतिदिन बैठक आयोजित चुनाव प्रबंधन की निगरानी कर रही। भाजपा आम जनमानस के बीच में हमेशा तत्पर रहती है। पावन नगरी अयोध्या में विकास की धारा बह रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है के अयोध्या का उसकी महिमा के अनुसार विकास हो। वह संकल्प पूरा होता दिख रहा है।
पार्षद प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर अपने पदाकारियों के साथ बैठक की। जिसमें होने वाले मतदान को लेकर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीते उसकी रणनीति तैयार की गई। महापौर प्रत्याशी महंत पति त्रिपाठी के नेतृत्व में 60 वार्डो पर भाजपा का कब्जा होगा। जीतने के बाद 61 कमल का फूल भगवान श्री राम लला के चरणों में चढ़ाएंगे।
बैठक में बूथ अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता, क्षेत्र प्रभारी दिनेश मिश्रा, क्षेत्रीय प्रवासी सौरभ तिवारी, बूथ अध्यक्ष आशीष चंद्र पांडे, ऋषि सिंह,बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक पाठक,रणविजय सिंह, आरती पांडे, रामचंद्र गुप्ता महामंत्री, श्रीमती नयनतारा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments