Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनता ने दे दिया है जीत का सर्टिफिकेट, सरकारी सर्टिफिकेट मिलने में...

जनता ने दे दिया है जीत का सर्टिफिकेट, सरकारी सर्टिफिकेट मिलने में खाली 24 घंटे ही बचे हैं – अवधेश प्रसाद


◆ मतगणना से एक दिन पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की प्रेस कान्फरेंस


◆ एग्जिट पोल पर उठाए सवाल


अयोध्या। मतगणना से एक दिन पूर्व इंडिया गणबंधन के नेताओं ने प्रेस कान्फरेंस की। इस दौरान प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल की पोल कई बार खुल चुकी है। यह सरकारी एग्जिट पोल है। 2012 में, पश्चिम बंगाल में और दिल्ली के चुनाव में इसकी पोल खुल चुकी है। जनता का एग्जिट पोल ही सही है। जो कल खुलेगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने हमें पूरा आर्शीवाद दिया है। साइकिल को जीताने का निर्णय दिया है। जब सामान्य सीट से टिकट मिला तो उसे क्षेत्र ही नही पूरे देश की जनता ने सराहा। जनता ने मुझे सांसद का सर्टिफिकेट दे दिया है। सरकारी सर्टिफिकेट मिलने में 24 घंटे बचे है।

उन्होंने कहा कि 11-12 चुनाव लड़ चुका हूं। नौ चुनाव में जीत चुका हूं। इतना समर्थन इतना लगाव, इतना प्यार, इतनी दुआएं इतनी प्रार्थनाएं पहली बार इस लोकसभा चुनाव में मुझे मिला है।

उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी है। इस चुनाव पर सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया के लोगों की निगाहें हैं। कल यहां के लोग इतिहास बनाएंगे। भाजपा का सफाया होगा। सफाई की शुरुआत अयोध्या से होगी। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments