Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर व जिले के सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन...

महानगर व जिले के सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 139वें संस्करण को रविवार को महानगर व जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने सुना। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े संदेशों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सिविल लाइन क्षेत्र के बूथ संख्या 19 पर कार्यक्रम सुनने के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात का 139वां संस्करण देशवासियों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला रहा।



सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना। विधायक ने कहा कि मन की बात का यह संस्करण विशेष रूप से युवाओं और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला रहा। प्रधानमंत्री ने स्थानीय नवाचार, स्टार्टअप और सामाजिक कार्यों का उल्लेख कर यह संदेश दिया कि विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 139वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम को केंद्र में रखकर संवाद किया। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है।



विद्याकुण्ड बूथ पर ने कार्यक्रम को सुनने के उपरान्त पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मन की बात का 139वां संस्करण पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने वाला रहा। प्रधानमंत्री का संदेश आमजन को देशहित में छोटे-छोटे प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।



पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह एवं व्यापारी नेता शिवम् शुक्ला ने सिविल लाइन क्षेत्र में कार्यक्रम को सुना।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, जिला पंचायत सदस्य इंद्र भान सिंह, परमानंद मिश्र, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्बास हुसैन जिया, महंत राम कुमार दास,  देवेन्द्र सिंह, शशि प्रताप सिंह, स्वपनिल श्रीवास्तव, चेतन गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, राम सिंह, चंदन कसेरा, अवनीश मिश्र ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि मन की बात का 139वां संस्करण जनसंवाद और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने वाला साबित होगा। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग – अलग बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments