Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महानगर व जिले के सभी बूथों पर उत्साह के साथ सुनी गई...

महानगर व जिले के सभी बूथों पर उत्साह के साथ सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात

0

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को महानगर व जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम को लेकर बूथों पर खासा उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन बूथ संख्या 17 पर मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री महिलाओं, युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने महाराणा प्रताप वार्ड जयपुरिया स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित करता है और देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मन की बात सुनने के बाद कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला अभियान है, जो जनभागीदारी को मजबूत करता है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड वार्ड में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।

कार्यक्रम को अन्य पदाधिकारियों शैलेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, राजेश गौड़, तिलकराम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, आलोक द्विवेदी, सुंदर सेन, राम अवध कोरी ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान सभी बूथों पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version