Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा कार्यालय में 20 नव मतदाताओं का हुआ...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा कार्यालय में 20 नव मतदाताओं का हुआ सम्मान

0

अयोध्या। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 नव मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा सभी को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले नव मतदाताओं में आदित्य सोनकर, दीपक कुमार, शांतनु कनौजिया, प्रियांशु कनौजिया, मुकेश सोनकर, जय सूर्यवंशी, दीपांशु, अक्षय सिंह, कुणाल सिंह, आशुतोष, उत्पल, ऋषि उप्पल, अजय मौर्या, शुभंकर मौर्य, रामजी यादव, अंकुश पांडे, शुभम गौड़, प्रदीप साहू, आयुष श्रीवास्तव, अमरीश गुप्ता, विकास विश्वकर्मा एवं उन्नति प्रजापति शामिल रहे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नए मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

महानगर अध्यक्ष ने सभी नव मतदाताओं को बधाई देते हुए अपील की कि वे आने वाले प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाएं।

मौके पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, शेखु सिंह, प्रांशु अग्रवाल, पियुष मौर्या, बजेन्द्र मिश्र, विक्रम मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version