Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार


अयोध्या। नवागंतुक जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी का सरयू अतिथि गृह में मुख्य विकास अधिकारीकृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी रुदौली सदर व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने हनुमानगढ़ी महाराज व प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन का आशीर्वाद प्राप्त कर कोषागार डबल लॉक पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी ने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ली है। इसके बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 2014 बैच में आईएएस के रूप में चयनित हुए। जिलाधिकारी चंदौली से अयोध्या डीएम के पद उनका स्थानांतरण हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments