Tuesday, July 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


अयोध्या। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव द्वारा जिला कारागार, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोर बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर बैरक में निरुद्ध बंदियों के केस के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिन बन्दियों के पास पैरवी हेतु निजी अधिवक्ता न हों, उन्हें सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया। कारागार के सर्किल में स्थित पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन को चेक किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं सफाई व्यवस्था ठीक पाई गयी।

मजिस्ट्रेट, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड राघवेन्द्र अवस्थी व विधि सह परिवीक्षा अधिकारी समेकित बाल संरक्षण कार्यालय अयोध्या शिवाकांत शुक्ला के द्वारा कारागार में निरुद्ध  निर्धन बन्दियों को गर्म वस्त्र वितरित किया गया। निरीक्षण एवं वस्त्र वितरण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, कारापाल सुरेश बहादुर सिंह एवं उप कारापाल नीरज कुमार दुबे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments