Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मौर्य विकास परिषद ने आयोजित किया 22वां प्रतिभा सम्मान समारोह, 700 से...

मौर्य विकास परिषद ने आयोजित किया 22वां प्रतिभा सम्मान समारोह, 700 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित

0

अयोध्या। मौर्य विकास परिषद अयोध्या की ओर से मौर्य समाज के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 22वां प्रतिभा सम्मान समारोह देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में जिले सहित गोंडा, अम्बेडकर नगर और बलरामपुर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएचआई के अधिकारी शिव कुमार मौर्य रहे। उनका स्वागत मौर्य समाज के संरक्षक शक्ति सावंत मौर्य द्वारा बुके भेंट कर व शाल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर संरक्षक शक्ति सावंत मौर्य ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है, ताकि प्रतिभावान बच्चे आगे बढ़कर समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि मौर्य समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले बच्चों के साथ हर स्तर पर खड़ा है। जरूरत पड़ने पर शैक्षिक, आर्थिक अथवा अन्य किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मौर्य विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य अरुण वर्मा ने बताया कि इस वर्ष करीब 700 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

समारोह में अरुण कुमार वर्मा, संरक्षक चंद्र प्रकाश वर्मा, अध्यक्ष इंजीनियर एसपी मौर्य, उद्घोषक अवधेश मौर्य, मीडिया प्रभारी धायरेश्वर वर्मा, इंजीनियर बीएल मौर्य, इंजीनियर आरडी वर्मा, धीरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version