Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खेमापुर में राम नरेश जन कल्याण सेवा संस्थान ने बांटे कंबल, बुजुर्गों...

खेमापुर में राम नरेश जन कल्याण सेवा संस्थान ने बांटे कंबल, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

0

अम्बेडकर नगर। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राम नरेश जन कल्याण सेवा संस्थान के बैनर तले खेमापुर स्थित खेमराज इंटर कॉलेज परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन शामिल हुए, जिन्हें कंबल मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत गंगाधर दास, मंडलीय कमांडेंट एके सिंह, होमगार्ड के निजी सचिव विनय कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के डिप्टी सेक्रेटरी दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों को बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंह, जनमेजय सिंह बाबा, आदित्य शुक्ला, प्रदीप कुमार सिंह व अंजनी सिंह ने पात्र वृद्धजनों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे अभिभावक समान होते हैं। उनकी सेवा से आत्मसंतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कंबल वितरण का यह अभियान कई वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है। कभी राजधानी लखनऊ, कभी अयोध्या तो कभी गोंडा में जरूरतमंदों की मदद कर संस्था सामाजिक दायित्व निभाती आ रही है। इसी क्रम में कटेहरी विधानसभा के खेमापुर गांव में यह आयोजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में यूपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश तथा डॉ. सौरभ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version