Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हिन्दू सम्मेलन को सबसे बड़ा आयोजन बनाने...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हिन्दू सम्मेलन को सबसे बड़ा आयोजन बनाने की रणनीति बनाई

0

@ बिपिन सिंह

पूराबाजार, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरा बाजार के ‘अवध पैलेस ‘ में होने वाले अब तक के सबसे बड़े ” हिन्दू सम्मेलन ” की तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान करने के लिए संघ सहित भाजपा के जिम्मेदार लोगों की बैठक सम्पन्न हुई संचालन कर रहे आरएसएस के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्ता , कुशल संयोजन कर रहे युवा भाजपा नेता दीपक सिंह गब्बर , सह संयोजक पवन गुप्ता, अजीत सिंह , कोष प्रमुख आकाश गुप्ता , खण्ड संचालक जगदम्बा तिवारी , छविनाथ सिंह , सीता शरण सिंह, अमित तिवारी , सह खण्ड कार्यवाह कृष्ण कुमार एवं बाबा संतोष सिंह ने होने वाले हिन्दू सम्मेलन और भारत माता की शोभा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई । जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि यह हिन्दू सम्मेलन हमारी हिन्दू एकता को न केवल मजबूत बनाएगा बल्कि युवाओं को नई ऊर्जा का संचार करेगा ।

आज तैयारी बैठक के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू नाथ सिंह दीपू ने कहा कि हिन्दुत्व एक जीवन शैली है , इसमें कोई जाति मजहब नहीं है , परन्तु अपने धर्म के प्रति सच्ची भक्ति भावना एवं दूसरे धर्म का सम्मान करना ही सच्चा चरित्र है । उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित कर बगैर भेदभाव , छुआछूत की कुरीतियों को समाप्त कर हिन्दू सामाजिक समरसता कायम करना ही उद्देश्य है । श्री दीपू ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को होने वाले ‘ हिन्दू सम्मेलन ‘ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मुख्य वक्ता के रुप में शामिल रहेंगे ।

अंत में जिला कार्यवाह श्रीगुप्त ने आधा दर्जन जिम्मेदार लोगों को सनातन परंपरा के मुताबिक प्रत्येक हिन्दूओं के चौखट- चौखट पर जा कर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए पीले हल्दी में लिपटे चावल के अक्षत की पोटली सौंपी ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version