Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता ने चार माह के बच्चे के साथ नाले में कूद कर...

विवाहिता ने चार माह के बच्चे के साथ नाले में कूद कर दी जान

अंबेडकर नगर। शनिवार की सुबह टांडा कस्बे के थिरुवा नाले में विवाहिता व उसके बच्चे का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों ली मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। महिला की पहचान 23 वर्षीय खुशबू पत्नी रोहित मौर्य निवासी मोहल्ला मीरानपुर निकट बस स्टेशन टाण्डा के रूप में हुई। मृतका की शादी पिछले वर्ष मई महीने में हुई थी। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर खुशबू ने अपने चार महीने के बच्चे को लेकर नाले में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की रात में अपनी बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी। कोतवाली टांडा प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments