◆ 24 राज्यों के 56 कृषि विश्वविद्यालयों से करीब 2000 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव की शुरूआत हुआ। प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने युवाओं से देश को विकसित बनाने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। खेलो इंडिया की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने महिला सहभागिता पर प्रसन्नता जताई और युवाओं को सेना भर्ती व राष्ट्रीय निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
