Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा खेल महोत्सव का उल्लास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा खेल महोत्सव का उल्लास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन


◆  24 राज्यों के 56 कृषि विश्वविद्यालयों से करीब 2000 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा


अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव की शुरूआत हुआ। प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने युवाओं से देश को विकसित बनाने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। खेलो इंडिया की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने महिला सहभागिता पर प्रसन्नता जताई और युवाओं को सेना भर्ती व राष्ट्रीय निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस राष्ट्रीय आयोजन में 24 राज्यों के 56 कृषि विश्वविद्यालयों से करीब 2000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर राज्यपाल को सलामी दी। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ के साथ खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

विशिष्ट अतिथि खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने खेल बजट को 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर 4 हजार करोड़ किया है। उन्होंने स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरियों में 490 खिलाड़ियों की भर्ती की जानकारी दी।

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय है जिसे पहली बार में नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विवि ने 25 पेटेंट और 30 नई फसल किस्में विकसित की हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की डॉ. विमलेश मान ने कहा कि खेलों से टीम भावना और मानसिक सशक्तता मिलती है। युवाओं को रोज़ाना खेलों में भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीताराम मिश्रा ने किया, संयोजन में डॉ. डी. नियोगी व डॉ. संजय पाठक की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments