Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार का कहर: युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

तेज रफ्तार का कहर: युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खजूरी करौदी गांव निवासी विजय कुमार (25) पुत्र रामवचन गुरुवार देर शाम अकबरपुर मार्ग पर आनंद नगर के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार शाम को मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments