Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशनिवार को कब्र से निकलवाया जायेगा बच्ची का शव, होगा पोस्टमोर्टम

शनिवार को कब्र से निकलवाया जायेगा बच्ची का शव, होगा पोस्टमोर्टम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  भियांव अंतगर्त खानपुर हुसैनाबाद गांव में टीका लगने के बाद छः माह की बच्ची की मौत मामलें में  बच्ची का कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम किया जायेगा । इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। विदित हो कि गांव स्थित पंचायत भवन पर बीते आठ मई को स्थानीय एएनएम ने कई बच्चों को जीवन रक्षक टीका लगाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि टीका लगने के कुछ ही देर बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसमें 6 माह 7 दिन की बच्ची सुनैना पुत्री चंदन की तवियत बिगडने के बाद उसी दिन मृत्यु हो गयी थी। जब कि अहान पुत्र शिवकुमार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके अलावा अभेन्द्र पुत्र संतोष कुमार व एक अन्य बच्चे की भी तबीयत बिगड़ गयी थी।  पीड़ित परिवार ने थाना कटका में सम्बंधित एएनएम और आशा के विरुद्ध गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया था। इस सम्बंध में कटका पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत  कराते हूए छानबीन शुरू कर दी थी। जिस क्रम में एसओ यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण में बच्ची का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार को कब्र से शव निकाल कर  बच्ची का पोस्टमार्टम किया कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments