Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई बच्ची सकुशल पहुंची घर, परिजनों ने महिला...

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई बच्ची सकुशल पहुंची घर, परिजनों ने महिला पर लगाया बहला फुसलाकर ले जानें का आरोप

जलालपुर अम्बेडकर नगर। विगत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गायब बच्ची की घर वापसी के बाद मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है। शनिवार को किशोरी ने परिजनों के संग थाना दिवस के दौरान अधिकारियों के सामने आप बीती बताते हुए फुसला कर भगा ले जाने की  लिखित शिकायत की है।कोतवाली जलालपुर के जाफराबाद निवासी ने शिकायत किया कि उस की पुत्री जो कक्षा छह की छात्रा है को जलालपुर के साहब तारा निवासिनी साबिरा बानों ने बहला फुसला कर लालच देते देते हुए उसे मुंबई लेकर जा रही थी कि इसी बीच भुसावल स्टेशन पर ट्रेन में एक व्यक्ति ने बच्ची से जानकारी लिया जिसने फोन नंबर लेकर परिजनो को सूचित किया। परिजन बच्ची को सकुशल घर ले आये। उस समय बच्ची डरी सहमी थी और बयान ठीक से नहीं दे पायी अब वह सही स्थिति में है जिस का बयान दर्ज कर आरोपी महिला साबिरा और उस के कथित भाई सोनू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की की मांग किया है। मामले में सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी। किशोरी को बहला फुसलाकर मुंबई  ले जाने का मामला कई प्रश्न उत्पन्न कर रहा कि कही यह गिरोह तो नही है जो बच्चों को वहा ले जाकर अनैतिक कार्य करवाता हो या बेचने का कार्य करते हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments