Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबजट से आम जनता को मिली निराशा - पवन पाण्डेय

बजट से आम जनता को मिली निराशा – पवन पाण्डेय


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उत्तर प्रदेश और अयोध्या को इस बजट से निराशा हाथ लगी । उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार में नौजवान किसान मजदूर दलित सभी वर्ग परेशान है। किसी भी वर्ग के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है। नौजवान हमेशा पक्की नौकरी चाहता है। लेकिन नौजवानों को पक्की नौकरी नहीं मिल पा रही है। इस बार के बजट में उत्तर प्रदेश खासकर अयोध्या के लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई गई।

उन्होंने कहा कि बजट से आम जनता को निराशा ही हाथ लगी है । श्री पांडे ने कहा किसानों के लिए कोई हितकारी योजनाएं नहीं बनाई गई। भाजपा की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है इस सरकार में महंगाई से आम जनता पूरी तरीके से त्रस्त है। उत्तर प्रदेश से ही देश के प्रधानमंत्री है लेकिन इस प्रदेश की उपेक्षा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments