Saturday, March 7, 2026
HomeNewsचिप व रिमोट से विद्युत मीटर छेडछाड़ का चल रहा था खेल,...

चिप व रिमोट से विद्युत मीटर छेडछाड़ का चल रहा था खेल, मौके से सैकड़ो मीटर बरामद


◆ विद्युत विभाग विजिलेंस टीम की छापेमारी में एक हिरासत में


अयोध्या। जनपद में विद्युत मीटर में चिप व रिपोट की मदद से तकनीकी छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा है। नाका रायबरेली मार्ग देवनगर कालोनी के एक मकान में विद्युत विभाग के विजिलेंस विभाग की टीम ने छापा मारा तो अंदर का नजारा दंग करने वाला था। सैंकडों की संख्या में मीटर बिखरे पड़े।



वहां मौजूद कृष्ण कुमार सोनी को हिरासत में लिया गया है। पूछतांछ उसकी निशान देही पर दूसरे कमरे में विद्युत मीटर मिले। जिसमें दर्जनों मीटर खुले थे जिनसे छेड़-छाड की जा रही थी। छापेमारी विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वर्मा के नेतृत्व में की गई।



अयोध्या जोन के मुख्य अभियंता ने बताया कि यह किसी गैंग का काम हो सकता है। कोई एक व्यक्ति अकेले यह काम नही कर सकता है। यहां मीटर बेक तथा उसके पुर्जों में बदलाव की संभावना दिख रही है। उन्होनें बताया कि यहां एक फेस तथा तीन फेस की मीटर बरामद किए गए है। विभागीय संलिप्तता की भी जांच कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments