Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआकाशीय बिजली से एक की मौत, एक बालिका घायल

आकाशीय बिजली से एक की मौत, एक बालिका घायल


◆ चपेट में आने से दो भैस की भी मौत


बीकापुर अयोध्या। मंगलवार/बुधवार की रात आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक बालिका घायल हो गई। साथ ही दो भैंस की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तारून हरिनाथपुर गांव के रामचन्द्र कोरी 17 वर्षीय पुत्री भी चपेट में आने से जख्मी हो गई। जिसका इलाज चल रहा है। साथ सरिया में बधी दो भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने घटनास्थल पर आकर किया मुआयना करके  उच्च अधिकारियों को सूचना  दिया है।

दूसरी घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बीकापुर के  कटारी गांव निवासी सालिकराम उम्र 55 पुत्र राम कृपाल मंगलवार देर रात घर से अपने खेत की सिंचाई करने गये थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लेखपाल विकास यादव मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments