अंबेडकर नगर। रविवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट(उपज) का स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के संरक्षक बचुली मिश्र एवं विशिष्ठित के रूप में उच्च न्यायालय के एडवोकेट अमित रंजन जायसवाल मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार सोनी ने किया।
