Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वृक्षारोपण कर मनाया गया उपज का स्थापना दिवस

वृक्षारोपण कर मनाया गया उपज का स्थापना दिवस

0

अंबेडकर नगर। रविवार को  उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट(उपज) का स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के संरक्षक बचुली मिश्र एवं विशिष्ठित के रूप में उच्च न्यायालय के एडवोकेट अमित रंजन जायसवाल मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार सोनी ने किया। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट पत्रकारों की हित की लड़ाई लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। पत्रकारों का भी दायित्व बनता है कि इस संगठन की मजबूती के लिए अपना सहयोग करते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अमित रंजन जायसवाल ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है इसको भी सरकारी सुख सुविधा मिले इसकी भी लड़ाई संगठन को लड़नी चाहिए। इस लड़ाई में सहयोग करने का अमित रंजन जायसवाल ने  पत्रकारों को आश्वासन भी दिया।समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने दिवंगत प्रदेश महामंत्री राधे श्यामलाल कर्ण के संगठन के प्रति किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य,एक दूसरे का सहयोग एवं अनुशासन महत्वपूर्ण अंग है। हमें एक अनुशासित सिपाही की तरह एक दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी, हरिओम,हिमांशु सोनी, प्रशांत सिंह, नरेंद्र तिवारी, आदित्य गुप्ता,राजेश, हिमांशु गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, राजेश सहित कई पत्रकार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version