Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित आरोपी...

राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार

0

आलापुर अंबेडकर नगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पुनीत कुमार पुत्र शैलेश प्रसाद निवासी ग्राम खोरिया भीटी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर है। उसके विरुद्ध थाना राजेसुल्तानपुर में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था।सोमवार सुबह कम्हरिया बड़की केवटहिया सर्विस रोड से उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पुनीत कुमार पिकअप का स्वामी है, जिसका उपयोग गौ तस्करी में किया गया था।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद इमरान तथा कांस्टेबल विवेकानंद यादव की भूमिका सराहनीय रही

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version