Friday, April 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऋषि टोला से सब्जी मंडी तक नाले की होगी विशेष सफाई, बढ़ेगी...

ऋषि टोला से सब्जी मंडी तक नाले की होगी विशेष सफाई, बढ़ेगी गहराई


◆  नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर ने किया निरीक्षण


अयोध्या। शहर के मध्य स्थित ऋषि टोला से सब्जी मंडी जाने वाला नाला बरसात के पहले पूरी तरह से साफ होगा और जरूरत के मुताबिक जगह-जगह गहराई भी बढ़ाई जाएगी, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए विभिन्न जगह पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। यह निर्देश महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने ’नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान दिया। उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी थे। सुबह के 7ः00 बजे महापौर के ऋषिटोला पहुंचने पर पार्षद अनिल सिंह ने अगवानी की। यहां से शुरू हुए निरीक्षण में पार्षद हरिश्चंद्र अग्रहरि एवं सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल भी शामिल रहे। महापौर ने जलभराव ख़त्म करने के मद्देनजर नाले की ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। उन्होंने नगर आयुक्त से स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भिजवाने का निर्देश दिया। यहां लोगों ने बताया कि नाले की गहराई कम होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है। कई जगह पर लोगों ने नाले पर आक्रमण कर रखा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले पर रखी गई पटिया वाहनों के आवागमन के दबाव के कारण टूट गई है। नगर आयुक्त ने लोगों को टूटी हुई पटिया बदलवाने का भरोसा दिया। उन्होंने नाले के किनारे सफाई कर रखा गया कचरा तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जगह एंटी लार्वा का छिड़काव चल रहा था और सफाई भी हो रही थी। कई स्थानों पर नागरिकों ने जल भराव की शिकायत की। बताया कि बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को अपने काम से बाहर जाने में काफी दिक्कत होती है। यहां भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की, जिस पर महापौर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी के पहले नाला खुलवाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण का समापन फतेहगंज चौराहे पर हुआ। यहां स्थानीय लोगों की मांग पर महापौर ने सुंदरीकरण कराने का वादा किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता निर्माण राजपति यादव, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे।


जांच में शुद्ध पाया गया पेयजल


निरीक्षण के दौरान रेनू मेमोरियल हॉस्पिटल के पास पेयजल की विशेष जांच कराई गई। यहां टीडीएस 233 पीपीएम पाया गया। पानी में हाइपर क्लोराइड की मात्रा पर्याप्त रही। यहां पीएच मान भी 7.02 पाया गया, जो मानक के अनुरूप था। महापौर ने नगर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग स्थान पर पेयजल की जांच करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments