Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले को मिला प्रदेश में पहला स्थान

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले को मिला प्रदेश में पहला स्थान

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि को विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और नियमित समीक्षा का परिणाम माना जा रहा है।

जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व कार्यों की प्रगति और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी से विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर रहा।

इस उपलब्धि में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही।

जिलाधिकारी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी कार्यदक्षता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए विकास कार्यों को और गति देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version