Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर धान काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन लोग...

धान काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रेवई गांव में धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष के संतराम का आरोप है कि वह अपने खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और विवाद के बाद मारपीट करने लगे। घटना में 80 वर्षीय संतराम , 85 वर्षीय फिरतू राम , 80 वर्षीय अनार देवी , 32 वर्षीय सुमन देवी ,25 वर्षीय पुष्पा ,17 वर्षीय हेमंत , 20 वर्षीय मनोज और 75 वर्षीय पार्वती घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष के रंजीत, सुनीता, रीना, राधिका और प्रमिला को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version