Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी 15 जून को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सोहावल में सुनेंगे...

जिलाधिकारी 15 जून को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सोहावल में सुनेंगे जनसमस्या


अयोध्या। जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त शासनादेश में जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने तथा उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी तथा शेष तहसीलों में सम्बंधित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 जून को तहसील सोहावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व व तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments