Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरईद उल फितर पर जिलाधिकारी ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का...

ईद उल फितर पर जिलाधिकारी ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


अंबेडकर नगर। ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्द के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ  नगर पंचायत किछौछा के प्रमुख मार्गो तथा चौराहो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से मुलाकात किया गया तथा ईद की शुभकामनाएं दी गई। मुस्लिम संप्रदाय के नागरिकों द्वारा ईद उल फितर पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों द्वारा ईद के पर्व पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी जगह त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी टांडा डॉ. शशी शेखर, तहसीलदार टांडा तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments