Wednesday, October 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची पर 24 अक्टूबर तक दे सकते हैं...

मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची पर 24 अक्टूबर तक दे सकते हैं आपत्ति और सुझाव


अयोध्या। जनपद के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची पर आम नागरिक 24 अक्टूबर 2026 तक अपनी आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संबंधित उप जिलाधिकारियों ने मतदेय स्थलों का समायोजन कर प्रस्तावित सूची तैयार की है। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 271-रुदौली, 273-मिल्कीपुर (अजा), 274-बीकापुर, 275-अयोध्या और 276-गोसाईगंज के मतदेय स्थल शामिल हैं। सूची का आलेख्य प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सूची का निःशुल्क निरीक्षण संबंधित तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय अयोध्या और ऑनलाइन डीईओ पोर्टल पर किया जा सकता है। सूची में किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव होने पर संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में 24 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments