Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, त्वरित...

विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

0
1
ayodhya samachar

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कार्यालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह की उपस्थिति में जनपद में विद्युत दुर्घटनाओं से होने वाली जन–धन हानि से संबंधित लंबित प्रकरणों की तहसीलवार एवं प्रकरणवार समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत, मुख्य अभियंता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता विद्युत स्तर से प्रपत्रों की अनुपलब्धता आदि कारण से लंबित अथवा निक्षेपित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराते हुए अवशेष लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि अग्निकांड से फसल आदि की क्षति के आकलन, विकलांगता आकलन सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित प्रकरणों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को नियमानुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने और विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here