Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने जिले में सरकारी शूटिंग रेंज का किया भव्य उद्घाटन

जिलाधिकारी ने जिले में सरकारी शूटिंग रेंज का किया भव्य उद्घाटन


अयोध्या। अयोध्या शूटिंग रेंज का जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, आईएएस ट्रेनी अंशिका दीक्षित मौजूद रहे। भारतीय शूटिंग रेंज के कोच दीपक दुबे ने सभी को बधाई दी। जिला राइफल क्लब अयोध्या शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा ने बताया की जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या में गवर्मेंट शूटिंग रेंज की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में सरकारी शूटिंग रेंज न होने के कारण खिलाड़ियों को बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ता था। अब सरकारी शूटिंग रेंज होने से अयोध्या में किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा।

जिलाधिकारी ने लखनऊ में शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता जैनुल खान, देवेश कुमार पिंटू, बृजेश, जैद, सपना भारती, रंजीत कुमार, राजवीर, हर्षिता, संतोष गुप्ता, अच्युत, अजय सिंह, फिरोज, भैरो, मोइन, दीपांशु, सूर्य मणि त्रिपाठी, अशरफ, आभा, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ज्योत्षण, विक्की, रुव सिंह, डॉक्टर विष्णु, आशुतोष पाण्डेय को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments